फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three Youths Injured As Car Overturns on Singahi-Nighasan Highway in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सिंगाही-निघासन हाईवे पर पलटी कार, तीन युवक घायल; तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

Tue, 05 May 2026 11:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 11:51 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही-निघासन हाईवे पर सोमवार रात हादसा हो गया। सिंगाही कस्बे के खैरीगढ़ तिराहे के पास एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन
Three Youths Injured As Car Overturns on Singahi-Nighasan Highway in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में सिंगाही-निघासन हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सोमवार देर रात सिंगाही कस्बे के खैरीगढ़ तिराहे के पास हुआ। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी निघासन भेजवाया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग साहिजना गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार सिंगाही निघासन मार्ग पर अनियंत्रित होकर सिंगाही कस्बे के खैरीगढ़ तिराहे के पास पलट गई। हादसे में कार सवार अविरल मिश्रा पुत्र सरवन कुमार मिश्रा, दीपक पुत्र रामसागर, संजय पुत्र मुक्ता प्रसाद घायल हो गए। ये सभी लोग पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में दीपक को ज्यादा चोट आई है। अन्य दो मामूली चोट आई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सिंगाही थाने की पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी निघासन भेजवाया। सिंगााही थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। एक को ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed