फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three warehouses of two businessmen sealed for selling fertilizer without license, 14 samples filled

Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस खाद बेचने पर दो कारोबारियों के तीन गोदाम सील, 14 सैंपल भरे

Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three warehouses of two businessmen sealed for selling fertilizer without license, 14 samples filled
महमदपुर में खाद की गोदामों में भरी खाद की सैंपलिंग करते जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य अधिकारी।
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड महमदपुर गांव स्थित दो कारोबारियों के खाद के तीन गोदामों को सील कर दिया है। 14 सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। बिना लाइसेंस खाद का कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी सत्यवीर सिंह, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने पुलिस बल की मौजूदगी में तीनों गोदामों को सील किया। बताते हैं कि नकली खाद के शक में 10 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने ट्रक में खाद लोड होते हुए पकड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी को देते हुए ट्रक चालक, लेबर ठेकेदार को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

अगले दिन फौरी तौर पर अपर जिला कृषि अधिकारी सत्यवीर सिंह ने नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, पुलिस फोर्स के साथ दुकानों को अस्थायी रूप से सील करा दिया गया था। कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर सोमवार को कार्रवाई की गई। यह तीनों गोदाम कालीचरनपुर निवासी प्रिंस वर्मा और गोला निवासी सुशील कुमार हैं। इसमें प्रिंस के दो व सुशील का एक गोदाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि वर्ष 2022 में जो नकली खाद का मामला पकड़ा गया था, उसी से इसके तार जुड़े हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों गोदामों को सील करते हुए 14 नमूना जांच के लिए भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed