फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three tusker elephants reached Khutar range from Madha forest after crossing Gola highway

Lakhimpur Kheri News: गोला हाईवे पारकर मड़हा जंगल से खुटार रेंज पहुंचे तीन टस्कर हाथी

Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three tusker elephants reached Khutar range from Madha forest after crossing Gola highway
हा​थियों ने रौंदी फसल। स्त्रोत-किसान।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से दो माह पहले आए चार टस्कर में से तीन हाथी गोला-खुटार हाईवे को पारकर खुटार रेंज के जंगल में पहुंच गए हैं। अब तक यह किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी के चलतुआ जंगल में डेरा डाले चार टस्कर हाथी हाल ही में दो झुंडों में बंट गए थे। अब इनमें से तीन हाथी मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब गोला-खुटार हाईवे पारकर खुटार रेंज की ओर रवाना हो गए हैं। बाकी एक हाथी अभी चलतुआ जंगल में डेरा जमाए हैं। सोमवार की रात मड़हा जंगल से निकलकर तीन हाथियों ने बफरजोन मैलानी रेंज के जंगल से सटे नरायनपुर गांव के खेतों में धावा बोला। किसान रामस्वरूप और गोकुल की धान और गन्ने की फसल को खाया और रौंद डाला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तीनों हाथी भरिगवां जंगल से निकलकर हाईवे पारकर खुटार रेंज की ओर कूच कर गए। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि तीन टस्कर हाथियों के खुटार रेंज जंगल की ओर पहुंचने की सूचना मिली है, जबकि एक हाथी चलतुआ जंगल में मौजूद है। निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed