फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three tigers seen together... tourists thrilled

Lakhimpur Kheri News: एक साथ दिखे तीन बाघ... सैलानी रोमांचित

Fri, 01 Mar 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three tigers seen together... tourists thrilled
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में इनदिनों जंगल सफारी का आनंद उठाने आने वाले सैलानियों को बाघ के रोजाना दीदार हो रहे हैं। शुक्रवार को दुधवा की सोनारीपुर रेंज में एक साथ तीन बाघों को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

कई दिन पहले दुधवा के किशनपुर रेंज में जहां चार शावकों के साथ एक बाघिन दिखी थी। शुक्रवार को सोनारीपुर रेंज में तीन बाघ अठखेलियां करते हुए दिखे। सैलानियों की दो-तीन जिप्सियां सोनारीपुर रेंज में गईं थीं, जहां एक झाड़ी के पास तीन बाघ खेलते दिखाई दिए। जिप्सियों को देखकर पहले तो वह सतर्क हुए, फिर एक मिनट तक वहीं खड़े रहने के बाद झाड़ियों में ओझल हो गए। सैलानियों ने उनकी तस्वीर अपने कैमरे और मोबाइल में कैद कर ली। सैलानियों का कहना था कि एक साथ तीन बाघों को देखकर वह काफी रोमांचित हैं। फिलहाल दुधवा में लगातार हो रही बाघों की साइटिंग से सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed