{"_id":"64788c57aed9c3c4ab028363","slug":"three-sisters-missing-in-lakhimpur-kheri-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सगी बहनों का अपहरण: भाई ने गांव के युवक और चौकीदार पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सगी बहनों का अपहरण: भाई ने गांव के युवक और चौकीदार पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Jun 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:47 PM IST
सार
तीन सगी बहनें 29 मई की रात अचानक घर से लापता हो गईं। अगले दिन जब भाई को पता लगा तो उसने गांव के युवक और चौकीदार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में तीन नाबालिग सगी बहनें लापता हो गई हैं। उनके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव निवासी एक युवक और चौकीदार पर अपहरण का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए एएसपी ने सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
गांव रहमाननगर ग्रंट निवासी बबलू ने बताया कि उसकी मां तारावती की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता राधेश्याम पंजाब में मजदूरी करते हैं। उन्हीं के साथ उसकी चारों बहनें रहती थी। तीन माह पहले उनमें से तीन बहनें गांव आई थी। 29 मई की रात वह और उसकी बहनें व दादी घर पर थीं। अगले दिन सुबह जब वह सोकर उठा तो उसकी तीनों बहनें घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: आलिम ने आनंद बनकर लूटी थी छात्रा की आबरू, धर्मांतरण का बनाया था दबाव
विज्ञापन
आरोप है कि गांव का ही युवक करन, चौकीदार कादिर उर्फ डॉन की मदद से बाइक पर बैठाकर उसकी नाबालिग बहनों का अपहरण कर ले गया है। उधर, मामला तूल पकड़ने से पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी नेपाल सिंह ने सीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटी है।
एएसपी नेपाल सिंह ने बताया कि मामला गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमान नगर का है। तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं।