फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three railway stations were approved passenger amenities

तीन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को मिली स्वीकृत

Sat, 27 Jun 2015 04:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Jun 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Three railway stations were approved passenger amenities
गोरखपुर में आयोजित लखनऊ और वाराणसी मंडलों की संयुक्त मंडलों की बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बताया कि लखीमपुर स्टेशन पर कैंटीन, वेटिंग रूम, विश्राम कक्ष, शयन कक्ष, पलिया में विश्रामकक्ष और मैलानी जंक्शन पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा के लिए स्वीकृत दे दी गई है। जल्द ही इन सुविधाओं को लागू किया जाएगा। इस बैठक में पहुंचे सांसद अजय मिश्र टेनी ने सावन और चैती मेले के दौरान यात्रियों से पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क लेना बंद करने और ऐशबाग-मैलानी रूट पर ब्राडगेज के काम में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

लखनऊ और वाराणसी मंडलों के सेवित क्षेत्रों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे खीरी सांसद ने इस सबके अलावा भी लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया। कहा कि सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल स्वच्छ शौचालय, टिकट उपलब्धता, साफ-सफाई और अच्छे भोजन की व्यवस्था कराई जाए। सांसद ने जिले के 47 मानव रहित क्रॉसिंग पर जल्द बैरियर लगाने, ओयल रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हाल, टिन शेड एवं पानी की सप्लाई के लिए टंकी की व्यवस्था करने, लखीमपुर में गुरुनानक स्कूल के दोनों ओर नहर की पटरी पर लगे बैरियर को खोलने, तिकुनियां में रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का निर्माण और कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोलने को कहा। सांसद ने कहा कि सावन और चैती मेले के दौरान यात्रियों से पांच रुपये अतिरिक्त चार्ज वसूला जाता है जिसे बंद किया जाए। मेले के दिनों में सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था बढ़ाई जाए। लखीमपुर रेलवे स्टेशन के गेट पर अतिक्रमण एवं वहां से टैक्सी स्टैंड हटवाने की मांग भी की। सांसद ने सभी रेलवे क्रॉसिंग पर विभाग की ओर से बनने वाली सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात कही। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सोलर लाइट की व्यवस्था करने को कहा। यह मांग भी उठाई कि ऐशबाग-लखीमपुर-पीलीभीत की ब्राडगेज होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सीतापुर से दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। इस बैठक में भाजपा जिला मंत्री अरविंद सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी और अंबरीश सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed