{"_id":"6ab01e8b6f1a14ca1c07aa82","slug":"three-people-including-wife-and-brother-in-law-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-youth-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185547-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक की हत्या के मामले में पत्नी-साले समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक की हत्या के मामले में पत्नी-साले समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
भीरा/बिजुआ। भीरा क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में महिला और उसके पति के बीच विवाद की सूचना पर साथियों के साथ पहुंचे साले ने जीजा पंकज (26) की पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके भाई और साथियों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने कटैय्या मोड़ के पास गुरुद्वारे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक की पत्नी को संगम सिटी, मैलानी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गोला क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों में मृतक पंकज की पत्नी रोशनी, साला सुनील और चचेरा साला अजीत को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। इसी मामले में रविवार को सीओ महक शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीट प्रभारी से सूचना के बावजूद फोरेंसिक टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की वजह पूछी। सीओ ने फोरेंसिक टीम बुलाने के निर्देश दिए। संवाद