फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three Nepalese arrested with tiger skin

Lakhimpur Kheri News: बाघ की खाल के साथ तीन नेपाली गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three Nepalese arrested with tiger skin
धनगढ़ी नेपाल में बरामद हुई बाघ की खाल। संवाद
धनगढ़ी। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दांग जिले की लमकी नगर पालिका से तीन नेपाली युवकों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा कि वह यह खाल कहां से लाए थे।
विज्ञापन


दांग के डीएसपी चक्र बहादुर शाह ने बताया कि शनिवार को नेपाल के भारतीय सीमा से लगे दांग जिले की लमकी नगर पालिका के गढ़वा गांव निवासी विक्रम बुढ़ामगर के घर पर नेपाल पुलिस ने छापा मारा। यहां एक झोले में रखी सिर से लेकर पूंछ तक करीब नौ फुट दो इंच लंबी व तीन फुट दो इंच चौड़ी बाघ की खाल बरामद की गई है। बरामद खाल व्यस्क बाघ की बताई गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम केशवराज सेन ठकुरी निवासी राजपुर, विक्रम बुढ़ामगर निवासी राजपुर व अनिल थारू निवासी बर्दिया बताया है। बाघ की खाल कहां से लाई गई थी और कहां ले जानी थी, उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि सीमा से लगे नेपाल के बर्दिया या फिर भारत के दुधवा कर्तनिया घाट से उक्त खाल बाघ को मारकर लाई गई है। फिलहाल पूछताछ के बाद वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed