{"_id":"669ae3b55bcb5c119c0c8924","slug":"three-named-in-ramu-murder-case-two-real-brothers-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-125090-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रामू हत्याकांड में तीन नामजद, दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रामू हत्याकांड में तीन नामजद, दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
महेवागंज। शारदा नगर क्षेत्र के दुअन्नी गांव में बृहस्पतिवार को चार बिस्वा जमीन के लिए छोटे भाई की हत्या करने के मामले में आरोपी बड़े भाई और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
ग्राम सभा मकसोहा के मजरा दुअन्नी निवासी बाबू राम का अपने छोटे भाई रामू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद निपटारे के लिए बृहस्पतिवार सुबह घर में पंचायत हुई थी। जिसमें सहमति नहीं बनी। करीब तीन घंटे बाद दोनों परिवार में मारपीट हुई। आरोप है कि बाबूराम और उनके लड़कों ने रामू (55) पर कुदाल से हमला कर दिया। घटना के दौरान रामू के सिर, कनपटी पर चोटें लगी थीं।
हमले में रामू का बड़ा बेटा अवधेश और उसकी पत्नी प्रेमा भी घायल हो गई। गंभीर हालत देख रामू को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मृतक की पुत्र वधू प्रेमा की ओर से आरोपी बाबूराम और उसके बेटे हीरा व कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
परिजन पुलिस पर धाराओं में खेल कर केस को हल्का करने की बात कह रहे हैं। बेटे अवधेश ने कहा कि सिर और कनपटी पर हमला किया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। उधर, पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों में हीरा और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी बड़े भाई बाबूराम की तलाश में दबिश दे रही है। शुक्रवार सुबह परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच गांव में एहतियातन पुलिस तैनात रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ धारा 115, 352 और 105 के तहत केस दर्ज किया गया है। दो आरोपी हिरासत में है। एक की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। शनिवार तक खुलासे की उम्मीद है।
बृजेश कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक शारदानगर