फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three killed in road accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नर्सिंग की दो छात्राओं समेत तीन की मौत

Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। 

विज्ञापन
three killed in road accident in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद सड़क पर थमा यातायात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-पलिया हाईवे पर भीरा कस्बा से करीब एक किलोमीटर दूर रपटा पुल के पास शनिवार को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो छात्राओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्राएं वन बीट कॉलेज में नर्सिंग व जीएनएम की पढ़ाई कर रही थीं। हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसी बाइक करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, निघासन क्षेत्र के बोटन पूर्वा निवासी क्रांति (24 वर्ष) पुत्री रामखिलावन वन बीट कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और प्रियंका (25 वर्ष) पुत्री पृथ्वीपाल जीएनएम का कोर्स कर रही थी। कॉलेज में अवकाश होने के कारण दोनों छात्राएं अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने घर जा रही थीं। भीरा से पलिया की ओर जाते समय रपटा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक और दोनों छात्राओं की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भीरा थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। जो युवक बाइक चला रहा था, उसकी पहचान की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed