फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three injured in accident killed, four injured

हादसों में घायल तीन की मौत, चार घायल

Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured in accident killed, four injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला
- बिना हेलमेट लगाए चला रहे थे बाइक
विज्ञापन

- सड़क पार करते समय बुजुर्ग को मारी टक्कर

थाना लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र में शाहपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना खीरी के गांव पंडरी निवासी 45 वर्षीय लवकुश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, हफ्ते भर पहले घायल हुए इसी थाना क्षेत्र के गांव देवरिया निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल और पुलिस चौकी अमीरनगर के गांव रसूलपुर निवासी 55 वर्षीय हबीब खां की मौत हो गई। वहीं दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए हैं। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
थाना खीरी के गांव पंडरी निवासी लवकुश मंगलवार को अपनी बाइक से लहरपुर (सीतापुर) किसी काम से गए थे। शाम को वापस लौटते समय थाना लहरपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लवकुश की मौत हो गई। उधर, थाना खीरी के गांव देवरिया निवासी रामगोपाल को सात दिन पहले रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

अमीरनगर। गांव रसूलपुर निवासी 55 वर्षीय हबीब खान 10 जनवरी को पड़ोस के गांव मुजफ्फरपुर अपने बड़े बेटे के यहां साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ईदगाह से पहले चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी 22वें दिन मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
पलियाकलां। दुधवा रोड पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
शहर के मोहल्ला पठान द्वितीय निवासी इजहार हुसैन का 30 वर्षीय पुत्र शाजिद, चमन चैराहा निवासी जवाहर लाल गुप्ता का 30 वर्षीय पुत्र गोविंद तथा मोहल्ला कृष्णानगर के अवधेश का 27 वर्षीय पुत्र राहुल अलग-अलग बाइकों से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इस दौरान दोनों की बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीनों के साथ ही एक अन्य 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सभी को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 
बाइक की टक्कर से दो घायल
मझगईं। गांव भगवंतनगर गुलरा गांव के 60 वर्षीय ओमप्रकाश तथा 25 वर्षीय रूपराम किसी काम से पलिया जा रहे थे। इस दौरान मलिनियां के बरम बाबा मंदिर के पास पलिया की तरफ से आ रहे एक तेज बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed