{"_id":"65f1e4d49b6f0e0ef8076aab","slug":"three-including-bike-riding-couple-killed-in-collision-with-roadways-bus-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-116045-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दाेस्त के साथ उसकी पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने सामने से ही टक्कर मार दी। बस की टक्कर से पति और पत्नी समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घाेषित कर दिया, जबकि महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी भी मौत हो गई। रोडवेज बस को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
जिला शाहजहांपुर जिले गांव सिसौरा सिसौरी थाना बंडा निवासी संजीव सक्सेना अपनी बाइक से पास के ही गांव धर्मापुर निवासी दोस्त राम औतार व उनकी पत्नी खिलौना देवी के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। बताया गया कि खिलौना देवी को दवा दिलाने जा रहे थे। लखीमपुर गोला मार्ग पर फरधान थाना क्षेत्र में पचपेड़वा गांव के सामने सुबह करीब 11 बजे लखीमपुर से बरेली जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिर गए। चालक संजीव का हेलमेट फट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में चिकित्सक ने संजीव सक्सेना (35) और राम औतार उर्फ़ खेमकरन (38) को मृत घोषित कर दिया। घायल खिलौना देवी (34) को जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया था। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज बस को फरधान पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बस की सवारियों को दूसरे साधनों से गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया। एसओ कौशल किशोर ने बताया मृतक राम औतार के भाई लाखन की तहरीर पर रोडवेड बस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस कब्जे में है चालक फरार हो गया है।
मुआवजे की मांग को लेकर देर शाम तक सीएचसी में रखे रहे शव
लखीमपुर खीरी। सड़क दुर्घटना में संजीव और राम औतार उर्फ़ खेलावन की मौत के बाद शव सीएचसी पर देर शाम तक रखे रहे। परिजनों का कहना था कि मौके पर कोई उच्च अधिकारी आए और उचित सहायता करेंगे तभी शव का पंचनामा भरने देंगे। इसको लेकर पुलिस काफी देर कड़ी मशक्क्त करती रही, लेकिन परिजन नहीं माने। वहीं सूचना पाकर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद परिजन मान गए और शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
लखीमपुर खीरी।। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर थाना फरधान क्षेत्र के गांव पचपेड़वा के सामने हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी व उनके दोस्त की मौत होने से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों परिवारों के सामने जीवन यापन की समस्या आ खड़ी हुई है। मृतक राम अवतार के भाई लाखन पुत्र प्यारेलाल निवासी धर्मापुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर निवासी ने बताया राम औतार उर्फ खिलावन मेहनत मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करते थे, जिनके पास खेती करने के लिए सिर्फ पांच बीघे जमीन है।
उनकी पत्नी खिलौना देवी की तबीयत खराब रहती थी, जिसको लेकर वह इलाज के लिए दोस्त संजीव सक्सेना के पास जाया करते थे। लाभ न होने पर लखीमपुर के एक डॉक्टर पास संजीव सक्सेना के साथ राम औतार और उनकी पत्नी खिलौना देवी दवा के लिए ले जा रहे थे, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत होने से राम औतार के परिवार के सामने भरण पोषण का भारी संकट आ गया है। राम औतार के तीन छोटी-छोटी लड़कियां हैं, जिनके सर के ऊपर से एक साथ मां और आप का साया उठ गया। इसको लेकर वह काफी परेशान है।
लक्ष्मी देवी उम्र 13 वर्ष, पूर्णिमा उम्र नौ वर्ष व बिट्टू पांच वर्ष के तीन बेटियां हैं। मृतक संजीव सक्सेना के भी परिवार में तीन बेटियां अंजलि 18 वर्ष रश्मि 8 वर्ष जशमी 6 वर्ष व पुत्र शिवम 5 वर्ष का है। इनकी जिम्मेदारी संजीव की पत्नी पर आ गई है। इस हादसे से दोनो परिवारों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जिसको लेकर लोगों को आंखें नम हैं। संवाद