फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three illegal nursing homes sealed in mitouli

मितौली में तीन अवैध नर्सिंग होम सील

Fri, 08 Apr 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
three illegal nursing homes sealed in mitouli
मितौली। अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को मितौली में तीन अवैध नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। मितौली कस्बे में संचालित मानकविहीन नर्सिंग होम में पिछले काफी समय से अप्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह और थाना अध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। कलंदर अस्पताल, राज अस्पताल एवं श्रीमन्नारायण अस्पताल को अवैध पाते हुए सील कर दिया गया। तीनों नर्सिंगहोम के पास पंजीकरण प्रपत्र नहीं मिले।
विज्ञापन

जांच के दौरान श्रीमन्नारायण अस्पताल में प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन भी मिले। उन्हें जांच टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि इन अस्पतालों में आशाओं के जरिए मरीजों को बुलाया जाता था और उनकी जेब पर डाका डाला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे अवैध दवाखानों की सूची बनाई जा रही है। जल्द आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से कस्बे में संचालित कई नर्सिंग होम संचालक और झोलाछाप ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed