{"_id":"626c1dd83d030f03562375e4","slug":"three-idols-stolen-from-shiva-temple-lakhimpur-news-bly4830893162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर से तीन मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर से तीन मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
मूर्ति चोरी होने के बाद खाली पड़ा स्थान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
प्रशासन ने नई मूर्तियां मंगाकर विधि विधान से कराई स्थापना
मोहम्मदी। गुरेला गांव के मोहम्मदी बरवर रोड पर स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग, शिव मूर्ति और नंदी की मूर्ति रात में चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पाकर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशासन ने मंदिर में विधि विधान से दूसरी मूर्तियों की स्थापना करा दी।
क्षेत्र के गुरेला गांव में करीब 35 से 40 साल पुराना शिव मंदिर है। मंदिर में, शिवजी की मूर्ति, शिवलिंग, हनुमानजी, नंदी और पार्वती की संगमरमर की मूर्ति थी। बृहस्पतिवार की रात चोर शिवजी, शिवलिंग, नंदी जी की संगमरमर की मूर्ति उठाकर ले गए।
मंदिर के पुजारी नारायन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे के बाद वह घर चले गए थे। मंदिर के दरवाजे पर ताला भी नहीं पड़ा था। सुबह जब आए तो मंदिर से मूर्तियां गायब थीं। घटना की सूचना पुलिस को दी। मंदिर से मूर्तियों की चोरी की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तत्काल शाहजहांपुर से मूर्तियां मंगाकर हनुमान मंदिर के पुजारी देव प्रकाश और ब्रह्मदेव आश्रम कॉलोनी निवासी यजमान आनन्द बाजपेई, पालन नाथ मंदिर के पुजारी प्रमोद गिरि की मौजूदगी में विधिविधान से वैदिक मंत्रों के बीच नई मूर्तियों की स्थापना कराई। इस मौके पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर अंबर सिंह भी मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना के बाद कन्या भोज किया गया।
विज्ञापन
हो सकता है कि तंत्र साधना के लिए चुराई गईं हो मूर्तियां
एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति संगमरमर की थी। चोर तीन मूर्तियों को उठा ले गए हैं। मंदिर में मौजूद किसी भी मूर्ति को खंडित नहीं किया गया है। किसी भी मूर्ति में सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आज शिव तेरस थी, किसी ने शिवलिंग गणेश नंदी की मूर्ति को विधि विधान से उठाया है, हो सकता है कि तंत्र साधना के लिए ले गया होगा। कोई मूर्ति खंडित होने के निशान नहीं मिल रहे। नई मूर्तियों की गांव वालों के सहयोग से स्थापना करा दी गई है।