{"_id":"6296441a16e26b55434cb648","slug":"three-girls-who-went-for-walk-in-kheri-died-due-to-drowning-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कहर: नदी में डूब रही थी प्रियांशी, बचाने उतरी रूबी और खुशबू भी गहरे पानी में समा गईं, पूरे गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कहर: नदी में डूब रही थी प्रियांशी, बचाने उतरी रूबी और खुशबू भी गहरे पानी में समा गईं, पूरे गांव में पसरा मातम
Tue, 31 May 2022 10:06 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजुआ (खीरी) ।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजुआ (खीरी) ।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 31 May 2022 10:06 PM IST
सार
सूचना मिलते ही सीओ गोला राजेश कुमार, भीरा एसओ सियाराम वर्मा बिजुआ अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रियांशी अपने ननिहाल आई हुई थी। उसकी ममेरी बहन रूबी की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। तीनों बहनों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भीरा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव में शारदा नदी के किनारे टहलने गईं तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहनें हैं। तीन युवतियों की मौत से गांव में मातम है। घटना मंगलवार अपराह्न एक बजे की है।
विज्ञापन
गांव बझेड़ा के पास से शारदा नदी गुजर रही है। नदी किनारे गांव से तीन युवतियां टहलने गई थीं। इसमें थाना फरधान के सैदापुर गांव निवासी रामऔतार की बेटी प्रियांशी (17) का पैर फिसल गया। प्रियांशी नदी में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बझेड़ा गांव निवासी कमलेश की पुत्री रूबी (20) और खुशबू देवी (18) प्रियांशी को बचाने के लिए नदी में उतर गईं। इस प्रयास में रूबी और खुशबू भी गहरे पानी में डूब गईं। जब काफी देर तक युवतियां दिखाई नहीं दीं तो बांध पर खेल रहे बच्चों ने उनके घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
बदहवास घरवाले गांव के लोगों को लेकर नदी तट पर पहुंचे और बिजुआ चौकी प्रभारी मनीष पाठक को कॉल से सूचित किया। चौकी प्रभारी तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और डूबी हुई युवतियों को ढूंढने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद गांववालों ने तीनों को निकालकर उन्हें एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन