फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three girls who went for a walk died due to drowning in Sharda river

टहलने गईं तीन युवतियों की शारदा नदी में डूबने से मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three girls who went for a walk died due to drowning in Sharda river
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
    विज्ञापन
  • फुफेरी बहन को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें भी डूबीं

  • मंगलवार को हुए हादसे से बझेड़ा गांव में मातम

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव में शारदा नदी के किनारे टहलने गईं तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहनें हैं। तीन युवतियों की मौत से गांव में मातम है।
घटना मंगलवार अपराह्न एक बजे की है। गांव बझेड़ा के पास से शारदा नदी गुजर रही है। नदी किनारे गांव से तीन युवतियां टहलने गई थीं। इसमें थाना फरधान के सैदापुर गांव निवासी रामऔतार की बेटी प्रियांशी (17) का पैर फिसल गया। प्रियांशी नदी में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बझेड़ा गांव निवासी कमलेश की पुत्री रूबी (20) और खुशबू देवी (18) प्रियांशी को बचाने के लिए नदी में घुस गईं। इस प्रयास में रूबी और खुशबू भी गहरे पानी में डूब गईं। जब काफी देर तक युवतियां दिखाई नहीं दीं तो बांध पर खेल रहे बच्चों ने उनके घर पर सूचना दी।
विज्ञापन

बदहवास घरवाले गांव के लोगों को लेकर नदी तट पर पहुंचे और बिजुआ चौकी प्रभारी मनीष पाठक को कॉल से सूचित किया। चौकी प्रभारी तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और डूबी हुई युवतियों को ढूंढने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद गांववालों ने तीनों को निकालकर उन्हें एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ गोला राजेश कुमार, भीरा एसओ सियाराम वर्मा बिजुआ अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रियांशी अपने ननिहाल आई हुई थी। उसकी ममेरी बहन रूबी की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। तीनों बहनों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed