गोला गोकर्णनाथ। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट शुरू हुआ है।
बुधवार अपराह्न 2:30 बजे विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति के सदस्य अतुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रधानाचार्य और अनुरोध चित्रा ने प्रतियोगिता शुरू कराई। टूर्नामेंट तीन वर्गों में हुआ। प्रथम वर्ग में कक्षा पांच तक के छात्र, द्वितीय वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र और तृतीय वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र शामिल हुए।
प्रतियोगिता में लखीमपुर के जयपुरिया स्कूल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, गोला गोकर्णनाथ के यूडीसीए, डीडीजी मेमोरियल स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मैलानी के डॉन बॉस्को स्कूल और पलिया से गुरुकुल एकेडमी के छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संवाद