{"_id":"6883cc4b831110b0a006048d","slug":"three-cows-died-after-being-hit-by-a-car-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151539-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आने से तीन गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आने से तीन गायों की मौत
Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के छाउछ चौराहे के आगे खखरा के पास एक अज्ञात कार की चपेट में आने से तीन गायों की मौत हो गई। वहीं, एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। कार पर पुलिस का लोगो बना हुआ है। हिंदूवादी नेता देव जुनेजा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला सुंदरपुरम निवासी देव जुनेजा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को फोन पर घटना की सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि एक कार चालक मोबाइल फोन पर बात करते-करते तेज रफ्तार से जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे कार ने छाउछ चौराहे के पुल के निकट खखरा के पास चार गायों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद