{"_id":"61f58a9a46c39f313f0c28b9","slug":"three-bjp-candidates-submitted-nomination-papers-lakhimpur-news-bly473912260","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी तीन भाजपा प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी तीन भाजपा प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र
विज्ञापन
अरविंद गिरि
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को भी तीन भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। कस्ता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक सौरभ सिंह सोनू और मोहम्मदी से प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। गोला विधानसभा के प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक अरविंद गिरि के प्रस्तावक ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर चुके धौरहरा के प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी ने भी नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया है।
आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा ने सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। नामांकन पत्रों को जमा करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं। छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा के एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है और दो निर्दलीय (एक एक्शन पार्टी) प्रत्याशी हैं। इसे संयोग ही कहेंगे कि तीन दिनों में तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
शनिवार को दोपहर बाद सबसे पहले मोहम्मदी से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने प्रस्तावक सहित नामांकन दाखिल करने डीएम कोर्ट पहुंचे, जहां पर निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र की जांच करके जमा किया। अपराह्न दो बजे के बाद कस्ता से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू प्रस्ताव सहित नामांकन पत्र दाखिल करने एसओसी कोर्ट पहुंचे, जहां पर निर्वाचन अधिकारी विधेश ने नामांकन पत्र की जांच कर जमा किया।
विज्ञापन
इसके बाद गोला से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि स्वयं नामांकन कराने नहीं पहुंचे, बल्कि उनके प्रस्तावक ने एडीएम कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय सिंह व एसडीएम रेनू व इला प्रकाश ने कलक्ट्रेट परिसर व नामांकन स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया।
सौरभ ईंट भट्ठा मालिक, तो पत्नी के नाम पेट्रोल पंप
कस्ता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू के शपथ पत्र के मुताबिक वह व्यवसायी भी हैं। वह एक ईंट भट्ठा के मालिक हैं, तो उनकी पत्नी खुशबू सिंह एक पेट्रोल पंप की मालिक हैं। सौरभ के पास 3.25 लाख की नकदी है, तो पत्नी के पास 1.32 लाख रुपये कैश है। बैंक खातों में करीब 61 हजार रुपये हैं, जबकि इनकी पत्नी के खाते में 15 हजार रुपये हैं। सौरभ के पास दो लाख कीमत के शेयर हैं और ईंट भट्ठे के खाते में 36.64 लाख रुपये हैं।
पत्नी के पेट्रोल पंप के खाते में भी करीब 26 लाख रुपये हैं। सौरभ के पास 20 लाख कीमत की फार्च्यूनर कार, छह लाख कीमत की स्कार्पियो व 7.25 लाख कीमत की क्रेटा कार है। इनके पास 23 लाख कीमत का सोना व 2.54 लाख कीमत की चांदी है, जबकि पत्नी के पास भी 24.75 लाख का सोना व 2.97 लाख कीमत की चांदी है। 55 हजार कीमत की राइफल व 1.25 लाख कीमत का पिस्टल है। सौरभ पर एक बैंक का 4.21 लाख रुपये लोन भी है। उनकी शैक्षिक योग्यता विधि परास्नातक है।
अरविंद पर वन्य जीव अधिनियम, रेलवे एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे
गोला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि द्वारा नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए शपथ पत्र के मुताबिक उनके खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम, रेलवे एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में करीब आधा दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पांच मामलों में दोष सिद्ध भी किया है। हत्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश बाल अपराध अधिनियम की धारा 30 का लाभ देते हुए तीन वर्ष के सद्आचरण पर छोड़ा गया था। अरविंद के पास 2.40 लाख रुपये नकद हैं, उनकी पत्नी के पास 80 हजार की नकदी है।
उनके बैंक खातों में करीब 84 हजार रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खातों में भी करीब 77 हजार रुपये जमा हैं। एक आश्रित के खाते में 24 हजार रुपये जमा हैं। एक ईंट भट्ठा भी है, जिस पर 38 लाख रुपये कर्ज है। अरविंद के पास 16 लाख कीमत की इंडिवर कार है, जबकि इनकी पत्नी के पास 40 हजार कीमत की जिप्सी है। इनके एक आश्रित के पास भी 5.68 लाख कीमत की टाटा ऐश लोडर है। 3.15 लाख कीमत का सोना है और छह हजार कीमत की चांदी है। पत्नी के पास भी नौ लाख कीमत का सोना है। अरविंद के पास करीब 8.18 करोड़ और पत्नी के पास करीब तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता बीए बीपीएड है।
20 लाख की फार्च्युनर में चलते हैं लोकेंद्र प्रताप सिंह
मोहम्मदी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास दो लाख रुपये नकद व पत्नी के पास 50 हजार की नकदी है। जबकि उनके बैंक खातों में करीब 51 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के खाते में भी नौ लाख रुपये जमा हैं। लोकेंद्र के पास 20 लाख कीमत की फार्च्युनर कार है।
इनके पास डेढ़ लाख कीमत का सोना, 60 हजार कीमत की रिवाल्वर, 50 हजार कीमत की राइफल, 50 हजार कीमत की डबल बैरल बंदूक है, जबकि इनकी पत्नी के पास 9.50 लाख कीमत का सोना और दो लाख कीमत की चांदी है। 1.40 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम पर आठ लाख कीमत की अचल संपत्ति है। लोकेंद्र पर 10 लाख रुपये वाहन लोन भी है। लोकेंद्र प्रताप सिंह की शैक्षिक योग्यता विधि स्नातक है।

नामांकन कराने जाते भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह- फोटो : LAKHIMPUR

नामांकन पत्र दाखिल कराने जाते भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू- फोटो : LAKHIMPUR