{"_id":"6a6796f5d0ca0d30430d9a95","slug":"three-and-a-half-lakh-rupees-including-cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-into-a-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181056-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नकब लगाकर नकदी-जेवर समेत साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नकब लगाकर नकदी-जेवर समेत साढ़े तीन लाख की चोरी
Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खेत मे मिले बक्से को देखते लोग। स्रोत ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर थाना क्षेत्र के गड़ौसा के मजरा राजापुर में 26 जुलाई की रात चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गए और नकदी-जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। परिवार उस समय आंगन में सो रहा था। पीड़ित ने शारदानगर पुलिस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
राजापुर निवासी रविकुमार के मुताबिक, 26 जुलाई की रात वह परिवार सहित आंगन में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुसे और बड़े बक्से का ताला तोड़कर दो छोटे बक्से ले गए। इनमें सोने का हार, चेन, पायल, नकदी और अन्य जेवर थे।
सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। घर के पास खेत में दोनों खाली बक्से मिले, जिनमें केवल कुछ कपड़े थे। नकदी और जेवर गायब थे। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।