फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three accused of forming a gang and looting and snatching were sent to jail

Lakhimpur Kheri News: गिरोह बनाकर लूट और छिनैती करने के तीन आरोपी जेल भेजे

Sat, 02 Nov 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three accused of forming a gang and looting and snatching were sent to jail
लखीमपुर खीरी। शहर में कई महीनों से गिरोह बनाकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले लुटेरों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटनाओं से पर्दा उठ सका। गिरोह में कर्नाटक, मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार की शाम शहर के सदर चौराहे पर चेकिंंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना देकर लूट और छिनैती की घटना में शामिल तीन लोगों के मोटर साइकिल से संकटा देवी की ओर जाने की बात कही। बताया कि तीनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हीरालाल धर्मशाला पर खड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल के अलावा 5900 रुपये की नकदी व तीन तमंचे बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपने नाम कर्नाटक के जन्ननगर ईरानी कॉलोनी धारवाड़ रूरल निवासी जाफर हुसैन, महाराष्ट्र के शांतिनगर भिवंडी निवासी यासिर अली और मध्य प्रदेश की कोतवाली होशंगाबाद के नर्मदापुरम निवासी जाहिद उर्फ बोलू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बरामद की गई मोटरसाइकिलें लखनऊ से चोरी करने की बात भी स्वीकारी है। इसके अलावा शहर में हुई महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं में शामिल होना भी स्वीकारा है। इनमें मिश्राना पुलिस चौकी के पास रिक्शे से जा रही एक महिला की चेन व दो चूड़ी बदलने और गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास महिला के कंगन लूटने की घटना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed