फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three accused arrested with four kilograms of silver, one absconding

चार किलोग्राम चांदी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with four kilograms of silver, one absconding
बंटवारे के समय हुआ विवाद तब पुलिस की पकड़ में आए
विज्ञापन

13 दिन पहले स्कूटी की डिग्गी से चोरी हुई थी पांच किलो चांदी
आरोपी बोले, शेष चांदी सीतापुर के बिसवां निवासी ज्योति के पास
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने करीब 13 दिन पहले हुई चोरी के एक मामले में चार किलोग्राम चांदी बरामद करने के साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक महिला आरोपी अभी फरार है, जो सीतापुर के बिसवां की निवासी है।
मोहल्ला निर्मलनगर निवासी मदन लाल गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी स्कूटी की डिकी से करीब पांच किलोग्राम चांदी चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी, जिसमें पता चला कि मदनलाल गुप्ता स्कूटी से फेरी लगाकर चांदी के आभूषण बेचता था।
विज्ञापन

एक सितंबर 2021 को वह स्कूटी से आभूषण बेचने के लिए उदयपुर निवासी बरखा के घर गया था। इसी दौरान उसकी स्कूटी की डिकी से करीब पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। मामले की जांच संकटा देवी चौकी पुलिस कर रही थी। सोमवार को देवकली रोड पर चोरी के जेवर को लेकर झगड़ते समय दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चार किलोग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पिपरिया बाइपास निवासी मोहित और उसकी पत्नी गुड़िया व उदयपुर निवासी बरखा के तौर पर हुई है। कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने चोरी की असलियत कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के शेष चांदी के आभूषण सीतापुर के बिसवां निवासी ज्योति के पास हैं। अब पुलिस ज्योति की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के मामले में तीन आरोपियों को देवकली रोड से गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चार किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। कुछ आभूषण बिसवां निवासी ज्योति के पास होने की जानकारी मिली है, जिसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed