{"_id":"6aac31ae24b801e0c60fef59","slug":"three-accused-arrested-for-robbery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-185257-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। थाना उचौलिया पुलिस ने लूट की वारदात की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए हैं। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खजुआ अड्डा से सिसौरा नासिर के बीच ग्राम सिसौरा नासिर के पास संदिग्ध अवस्था में तीन युवक घूमते मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से .315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष गुप्ता उर्फ साका (28) निवासी उचौलिया, पनाहपुर रोड, थाना उचौलिया प हाल निवासी गदियाना चुंगी, जलालनगर, शाहजहांपुर, डम्पी सिंह (20) निवासी लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहांपुर और नवनीत उर्फ मोनू (20) निवासी लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशीष गुप्ता उर्फ साका के खिलाफ खीरी और शाहजहांपुर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं डम्पी सिंह के खिलाफ भी शाहजहांपुर और खीरी में कई मामले दर्ज बताए गए हैं। नवनीत के खिलाफ थाना उचौलिया में पूर्व में मुकदमा दर्ज है।