फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thousands of migratory birds were seen flying in the forests of Mailani Range

Lakhimpur Kheri News: मैलानी रेंज के जंगल में उड़ते दिखे हजारों प्रवासी पक्षी

Sun, 28 Sep 2025 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 04:04 AM IST
विज्ञापन
Thousands of migratory birds were seen flying in the forests of Mailani Range
डोमिजेल क्रेन।स्रोत : गूगल
मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन मैलानी रेंज के जंगल में शनिवार को आसमान में हजारों प्रवासी पक्षी उड़ते दिखाई दिए। दुधवा टाइगर नेशनल पार्क के वरिष्ठ गाइड फहीम खान ने इन पक्षियों को डोमिजल क्रेन बताया।
विज्ञापन

मैलानी रेंजर साजिद हसन ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पक्षियों का एक विशाल झुंड आसमान में शोर करते हुए उड़ता दिखाई दिया, लेकिन ऊंचाई अधिक होने से वह पक्षियों की पहचान नहीं कर सके। दुधवा के वरिष्ठ गाइड फहीम खान ने बताया कि हवा में उड़ते दिखाई दिए हजारों पक्षी डोमिजेल क्रेन थे, जो आवाज करते हुए प्रवास के लिए तालाब खोज रहे थे। बताया कि इसका वैज्ञानिक नाम ग्रूस वीरगो है।
विज्ञापन

इलाके में बड़ी तादाद में डोमिजेल क्रेन दिखाई दिए जाने से पक्षी प्रेमी खुश हैं। एक नवंबर से दुधवा पार्क खुलेगा। ऐसे में अभी से प्रवासी पक्षियों के आने से गाइडों में भी खुशी का माहौल है। यह सारस प्रजाति का सबसे छोटा पक्षी है। ये प्रवास के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। राजस्थान का कीचन गांव इन पक्षियों के लिए जाना जाता है, लेकिन दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भी इनका दिखाई देना पर्यटकों के लिए खुशी की बात है। ये पक्षी मुख्यत: मध्य एशिया, रूस, मंगोलिया, कजाकिस्तान आदि में पाए जाते हैं। ये उत्तर भारत, गुजरात, अफ्रीका, पाकिस्तान में प्रवास करते हैं। भारत में आमतौर से अक्तूबर से फरवरी तक प्रवास के बाद अपने इलाके में वापस चले जाते हैं।

डोमिजेल क्रेन।स्रोत : गूगल

डोमिजेल क्रेन।स्रोत : गूगल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed