{"_id":"594e4b274f1c1b1f368b4771","slug":"thousands-of-losses-from-home-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से हजारों का नुकसान
महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी जगतार सिंह के घर में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग में जेवर नकदी समेत हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
गांव जौहरा निवासी जगतार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे, तभी घर जलने का अहसास हुआ। जब आंख खुली तो घर आग की लपटो में घिरा देखा। किसी तरह से परिवार समेत घर से बाहर भाग कर जान बचाई। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग को काबू किया। जिससे अन्य घर जलने से बच गए। उन्होंने बताया कि आग में दस हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, कपडे़ और अनाज समेत हजारो का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने किसी शरारती तत्व पर आशंका जताते हुए फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया की हाल ही में उसने बेटे की शादी की थी। बहू के जेवर और दान दहेज भी आग की भेट चढ़ गया।