{"_id":"687d2a9ed996cba8610bbfe5","slug":"thousands-of-items-stolen-from-a-convent-school-in-chhedui-patia-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151150-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छेदुई पतिया में काॅन्वेंट स्कूल से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छेदुई पतिया में काॅन्वेंट स्कूल से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के छेदुई पतिया में नवयुग पब्लिक काॅन्वेंट स्कूल में धावा बोलते हुए चोर हजारों रुपये का माल चुरा ले गए। इसके बाद प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी है।
विद्यालय के सामने सलीमाबाद छेदुई पतिया मार्ग व टाॅपर पुरवा मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके चोरों ने विद्यालय से हजारों का माल चुरा लिया। चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर ऑफिस का ताला तोड़ दिया। ऑफिस में कुछ न मिलने से स्कूल प्रांगण में नल के पास लगा मोटर खोल लिया। ऑफिस में रखी फाइबर की छह कुर्सियां भी उठा ले गए। रविवार सुबह विद्यालय पहुंचे विद्यालय प्रबंधक दिवाकर त्रिपाठी को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मझगई थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि तहरीर मिली है और जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
एक घर में हजारों की चोरी, दूसरे में रहे असफल
लखीमपुर। खमरिया के ग्राम सभा बसढि़या के मजरा भट्टी पुरवा निवासी शैलेंद्र दीक्षित के यहां घर की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। गृहस्वामी के जाग जाने पर चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इसी गांव में सौरभ शुक्ला के यहां रात में चोर घर में घुस गए तथा वहां रखा बक्सा उठा ले गए। उसमें रखे कपड़े तथा कुछ नकदी ले गए। दोनों ग्रामीणों ने थाना खमरिया में तहरीर दी गई है। संवाद