फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Those who stole the batteries of the e-rickshaw killed the driver

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा की बैटरियां चुराने वालों ने की थी चालक की हत्या

Mon, 10 Feb 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Those who stole the batteries of the e-rickshaw killed the driver
गोला गोकर्णनाथ। ई-रिक्शा की बैटरियां चुराने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन्हीं लोगों ने लक्ष्मनजती निवासी शकूर अली का ई-रिक्शा लूटने के बाद उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

गोला कोतवाली में रविवार को खुलासा करते हुए सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व वीडियो खंगाले। ह्यूमन इंटेलीजेेंस की मदद से ई-रिक्शा की बैटरी के लुटेरे का गैंग पकड़ा है।
विज्ञापन

इसमें बृजेश पासी, रमेश पासी, पंचम पासी निवासी ग्राम पिपरिया झाऊ थाना भीरा और अक्षय पासी निवासी ग्राम मतईपुरवा थाना फूलबेहड़ शामिल हैं। इनको रसूलपनाह नहर पुलिया थाना गोला से अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही पर ई-रिक्शा से लूटे गए छह बैटरे बरामद किए गए। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शकूर अली का शव दो फरवरी को कंडवा नाले में मिला था, जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। इसके अलावा इन्हीं अभियुक्तों ने पूछताछ में 23 सितंबर को मोहल्ला ईदगाह निवासी आफताब के ई-रिक्शा लूटने की भी घटना को स्वीकार किया है। आफताब अभी तक लापता है।

अभियुक्तों ने पुलिस और पीड़ित परिवारजनों के साथ मौके पर जाकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed