फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Those Pankaj Priwarijn and street performance

पंकज के परिवारीजन और मोहल्लेवालों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Those Pankaj Priwarijn and street performance
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पलिया पुलिस निशाने पर, बोले अन्य आरोपियों को बचा रही पुलिस
विज्ञापन

सीओ को दिया पत्र, अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग

 पंकज हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली से आखिरकार उसके घर और मोहल्लों का गुस्सा फूट ही पड़ा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि  पुलिस अन्य आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने इसके बाद सीओ को पत्र देकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। 
गौरतलब है कि मोहल्ला पठान तृतीय निवासी रामचंद्र के 30 वर्षीय पुत्र पंकज का शव क्षत विक्षत हालत में रिक्खीपुरवा के एक खेत में पड़ा मिला। इसमें साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी गला काटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई मेवालाल की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज भी कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दो नामजदों को कई दिन थाने में रखने के बाद गुपचुप ढंग से जेल भेज दिया था। घरवाले शुरू से ही आरोप लगा रहे थे कि पुलिस ने उसने अपने मनमुताबिक तहरीर लिखवाई है। उन्होंने घटना में शामिल अन्य में एक आरोपी का नाम भी बताया था लेकिन उसे अज्ञात में दर्ज करा दिया गया। अब पुलिस उसे पकड़ना नहीं चाह रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को घरवालों ने मोहल्ले वालों के साथ पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सीओ से मिलकर पत्र में एक और आरोपी का नाम देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


-एलडी भारती, सीओ, पलिया  मामले की विवेचना एसओ अनिल कुमार शाही कर रहे हैं और उनको निर्देश दे दिया गया है कि जिन आरोपियों के नाम घरवालों ने दिए हैं। उनसे पूछताछ की जाए और सबूत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed