फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This represents less educated more

शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2015 05:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Nov 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
This represents less educated more
जिले में दो सौ सहायक अध्यापकों की भर्ती के क्रम में विभाग द्वारा जारी सूची को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का बीएसए कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मेरिट सूची पर सवाल उठाए। हालांकि बीएसए ने नियमानुसार सूची जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बेसिक शिक्षा विभाग में दो सौ सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शनिवार को मेरिट सूची जारी की गई। विभाग ने यह सूची वरीयता क्रम में जारी की। इस सूची पर बीटीसी 2012 बैच के अभ्यर्थियों ने सवाल ने उठाए इन अभ्यर्थियों ने मेरिट के आधार पर सूची जारी करने की मांग की है। इसके बाद बीएसए कार्यालय ने दूसरी सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

बीएसए के अनुसार यह सूची क्वालिटी प्वांइट के आधार पर तैयार की गई। इस सूची पर दोनों गुटों ने विरोध कर दिया। इसके बाद रविवार से इन दोनों गुटों से बीएसए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें वर्ष 2004, 07 और 08 बैच वालों ने वरीयता क्रम के आधार पर तथा 2012 बैच वालों ने मेरिट के आधार पर मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 बैच वालों ने जारी सूची पर किसी के हस्ताक्षर न होने और विज्ञप्ति प्रकाशित न करने पर भी सवाल उठाए। अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

-----
क्वालिटी प्वांइट के आधार बनी सूची
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.ओपी राय ने बताया कि वर्ष 1997 के बाद जितनी जगहें होंती थी उतने ही अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग कराई जाती थी। 14-3 आर्टिकिल में न्यायालय ने आदेश किया कि वरिष्ठता सूची वर्ष वार बनाई जाए पहली सूची इसी आधार पर जारी की गई थी। इसी बीच में आदेश आया कि आर्टिकिल 14-3 को संसोधित कर मेरिट के आधार पर सूची बनाई जाए बाद में इस आदेश को भी हाईकोर्ट ने रद कर दिया इसके बाद फिर टीईटी को अधार मान कर क्वालिटी प्वांइट पर सूची जारी की गई है। यह सूची एनआईसी की बेवसाइट पर भी डाल दी गई है। अब धरना प्रदर्शन करने से किसी को रोका तो नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed