फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This is the call of the youth... for all round development and employment

युवाओं की बस यही पुकार.....चाहिए चहुंमुखी विकास और रोजगार

Wed, 09 Feb 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
This is the call of the youth... for all round development and employment
चुनाव पर चर्चा करते युवा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। चुनावी बिसात बिछ चुकी है। हर प्रत्याशी विधानसभा पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर घर जाकर विकास के नाम वोट मांग रहा है। मगर, मतदाता भी उम्मीदवारों का अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं। इस बार चुनाव में युवा मतदाता भी मुखर है। युवाओं का कहना है कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, जलभराव और जजर्र व टूटी सड़कों से निजात दिलाने वाला हमारा नुमाइंदा शिक्षित हो।
विज्ञापन

मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे लोगों पर चुनावी खुमार भी चढ़ता जा रहा है। गांव और कस्बों से लेकर कॉलेज आदि में हर तरफ चुनावी माहौल है। कॉलेज में भी युवाओं के बीच चुनावी माहौल गर्म है। युवाओं का मानना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो सर्व समाज के प्रति समर्पित हो और जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों को साफ सफाई, जलभराव के साथ शासन की योजनाओं का धरातल पर लाकर जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाएं। न कि माननीय बनने के बाद सिर्फ अपने ही लोगों का ध्यान रखें।
विज्ञापन

सुआगाड़ा निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी बताती हैं कि प्रत्याशी ऐसा चुनेंगे जो जनता के हर सुख-दुख में खड़ा रहकर क्षेत्रवासियों को साफ सफाई सहित मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयासरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी का कहना है कि कॉलोनी में साफ सफाई के साथ जलभराव की विकट समस्या है। इस चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जो इन समस्याओं से निजात दिलाए।
शिवकॉलोनी निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रंजीता बताती हैं कि चुनाव के वक्त तो नेता दिखाए देते हैं, लेकिन उसके बाद जनता को ही भूल जाते हैं। ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जो माननीय बनने के बाद भी अपने मतदाताओं का ख्याल रखें।
पिपरिया बाईपास निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया वर्मा बताती हैं कि जनप्रतिनिधि पढ़ा-लिखा संस्कारित होना चाहिए। वोट उसे देंगे जो जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए।
शिव कॉलेनी निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा सिंह ने बताया कि वोट उसे करेंगे जो अपने पद की गरिमा बरकरार रखकर ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरवाए।
शिव कॉलोनी निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या मिश्रा बताती हैं कि कॉलोनी से लेकर शहर में जलनिकासी, टूटी सड़कें और स्वच्छता संबंधी तमाम समस्याएं हैं। इनका निराकरण कराने वाले को ही वोट करेंगे।
सहजनी निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका शुक्ला का कहना है वोट उसी को करेंगे जो जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सर्वसमाज की सुख सुविधाओं का ध्यान रखें। शहर के हालात सुधारे।
फत्तेपुर निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी मिश्रा सही का साथ देने वाला, गांवों का विकास कराने वाले उम्मीदवार को वोट करेंगे। विकास के मामले में हमारा गांव आज भी कोसों दूर है।
सुआगाढ़ा निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू ने बताया कि साइकिल से रोज वाईडी कॉलेज आते हैं। गांव से लेकर शहर की सड़कें चलने लायक तक नहीं है। हर सड़क पर जाम लगती है। वोट उसी को जो इनसे निजात दिलाए।
बनवरीपुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशनूर बताती हैं कि वोट उसी को जो वादे की बजाय विकास कराए और पांच साल बाद नहीं, बल्कि बीच में भी मतदाताओं से मिलकर उनका दुख दर्द जानता रहे।

निर्मलनगर निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी गुप्ता बताती हैं कि स्वच्छता अभियान के बावजूद मोहल्ले में गंदगी का अंबार है। इसकी वजह से हमारी एक बहन की मौत तक हो गई। ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed