फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thirty teachers were honored on Teacher's Day

Lakhimpur Kheri News: शिक्षक दिवस पर तीस अध्यापकों को मिला सम्मान

Fri, 06 Sep 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Thirty teachers were honored on Teacher's Day
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया सम्मानित। सं
लखीमपुर खीरी। गुरु नानक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि स्कूल में जो भी बच्चों को पढ़ाया जाता है। वह ज्ञान बच्चों को हमेशा याद रहता है। बच्चे परिवार से भी ज्यादा शिक्षकों की बातों पर भरोसा करते हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चे को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी दे। सभ्य समाज की संरचना में शिक्षक का बहुत ही अहम योगदान रहता है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि शिक्षक किसी छात्र के मात्र शिक्षक ही नहीं, बल्कि अभिभावक भी हैं। बच्चे शिक्षकों को गहराई से लेते हैं। इस दौरान कुल 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के 10 राजकीय, 10 वित्तविहीन और 10 माध्यमिक विद्यालयों से गौरव सक्सेना, बल्देव श्रीवास्तव, डोरी लाल, कु. सोनम कनौजिया, अनीता, डॉ. शशि तिवारी, मुद्रिका मिश्रा, मधु त्रिपाठी, रश्मि सिंह, देवेन्द्र कुमार निगम, कमलेश दीक्षित, डॉ. कमलेश सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय, धीरेंद्र सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह सहित गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दो शिक्षकों को किया सम्मानित

आर्यावर्त स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक-प्रधानाचार्य एसोसिएशन ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रचारक सीतापुर के अभिषेक व विशिष्ट अतिथि के रूप वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी ज्ञान स्वरूप शुक्ला रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास में राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने राधाकृष्णन के जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
----------
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर किया माल्यार्पण
भगवानदीन आर्यकन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य कहा कि विश्व की पहली शिक्षक एक महिला थी, इसलिए हम सभी शिक्षकों को अपनी गरिमा के साथ सतत विकास की ओर अग्रसर रहना चाहिए। सर्वप्रथम प्राचार्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
-----------
... सबको चलना सिखलाता हूं
विद्या भारती विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य देवानंद पांडे ने स्व.लिखित अपनी कविता शिक्षक हूं मैं खुद तो हूं मैं रुका हुआ पर सबको चलना सिखलाता हूं... प्रस्तुत की विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि महान शिक्षाविद, महान शिक्षक, महान राजनेता, भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को आज हम लोक शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

---------
राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य डॉक्टर जगत प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया सम्मानित। सं

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया सम्मानित। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed