फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves ransacked two houses in one night, stealing jewellery worth lakhs

Lakhimpur Kheri News: चोरों ने एक ही रात खंगाले दो घर, लाखों के जेवर ले उड़े

Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked two houses in one night, stealing jewellery worth lakhs
ममरी। गांव छितौनिया में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के गहने और सामान चोरी कर लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी गुड्डू वर्मा के घर का मुख्य दरवाजा खोलकर घुसे चोरों ने कमरे के अंदर रखी आलमारी और संदूक का ताला तोड़कर तीन महिलाओं के गहने, आधा किलो चांदी के सिक्के, ढाई हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ली। उसके बाद चोरों ने सफीक के मकान के कमरे में रखे बक्से से महिलाओं के लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोस के तीसरे मकान में भी चोरी करने की कोशिश की लेकिन जाग हो जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। गृह स्वामियों को चोरी होने का पता बुधवार सुबह चला। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने दो घरों में चोरी होने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन

----
विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी

धौरहरा। प्राथमिक विद्यालय पंडितपुरवा-दो के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार कनौजिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 15 जनवरी की रात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर एमडीएम उपयोग की 40 थालियां, एक स्टील टंकी, एक परात, एक एल्यूमिनियम भगौना, भट्टी, दो बोरी राशन, एक ब्लूटूथ स्पीकर, एक टैबलेट चार्जर, 1.5 एमएम का 20 मीटर तार और 100 वाट का सोलर प्लेट चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चीनी मिल में चोरी करते पकड़े गए दो युवक


पलियाकलां। चीनी मिल में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक नशे की हालत में थे।

मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया निवासी शादाब खान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल में तौल के लिए आए थे। शादाब अपनी ट्रॉली को केन यार्ड में खड़ा करके कहीं चले गए। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो युवकों ने ट्रैक्टर के पीछे लगी लोहे की पटिया खोलना शुरू कर दीं। वहां मौजूद किसानों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उन्हें मिल कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया।

उन्होंने पलिया कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। मिल कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों युवक नशे में धुत थे। चर्चा है कि ये दोनों मैलानी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लादकर नौगवां आए थे। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें आवश्यक पूछताछ और कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed