{"_id":"69b05c3162638bfb91064245","slug":"thieves-broke-into-the-house-by-breaking-the-window-grill-and-stole-cash-and-jewellery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170049-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर, नकदी व जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर, नकदी व जेवर पार
Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव कसरावल में रविवार देर रात चोरों ने आशीष कुमार के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। आशीष ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ पास के गांव बढ़ैया में रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान देर रात चोर उनके मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे में रखे बक्से को खंगालकर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के हजारों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। रात में जब आशीष वापस घर पहुंचे तो बक्से का सामान बिखरा पड़ा था और उसमें रखी नकदी व जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।