{"_id":"67324820f3efbdd51601d7fd","slug":"there-will-be-agitation-among-the-population-if-a-meat-shop-is-opened-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-133035-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आबादी के बीच खुली मीट की दुकान तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आबादी के बीच खुली मीट की दुकान तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
बजरंग दल की महिला जिलाध्यक्ष के साथ ज्ञापन देते नगरवासी। संवाद
ओयल। एकतानगर में आबादी के बीच एक नई मीट की दुकान खोले जाने की सुगबुगाहट के चलते यहां के निवासियों में आक्रोश देखने को मिला। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाने में ज्ञापन देकर विरोध जताया।
बजरंग दल की महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने एक शिकायती पत्र नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को और थाना प्रभारी को संबोधित ज्ञापन ओयल इंचार्ज नदीम खान को दिया। इसमें मांग की है कि आबादी के बीच व धार्मिक स्थल के करीब किसी प्रकार की मीट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो संगठन के उच्चाधिकारियों के साथ बड़े स्तर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कस्बे के रवि, रिंकू, चित्र कुमार, मनीराम, अमित, राजन, कुलदीप, दीपू, अमित शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।