{"_id":"683358da6d1a566340071aaf","slug":"there-were-clouds-in-between-no-relief-from-the-humid-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-146644-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीच-बीच में छाई बदली, उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीच-बीच में छाई बदली, उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
धूप और उमस में परेशान होते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। मई लगभग जाने को है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन शरीर झुलसा देने वाली तेज धूप व भीषण गर्मी के साथ चल रही गर्म हवा लोगों को राहत नहीं दे रही। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले पांच-छह दिन में गरज के साथ हल्की बौछार व तेज गति से हवा चल सकती है।
रविवार को अधिकतम 37.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह छह बजे मौसम में हल्की नमी रही, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। बीच-बीच में हल्की बदली भी छाई रही, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन भर लगा भी सूखता रहा।
गले को तर करने के लिए जूस, बेल का शर्बत व गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों को भीड़ दिखाई दी। शाम पांच बजे के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ तो सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पांच-छह दिन में गरज के साथ हल्की बौछार व तेज गति से हवा चल सकती है।