फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was panic among the workers after seeing the tigress with two cubs

Lakhimpur Kheri News: दो शावकों संग बाघिन देख मजदूरों में मचा हड़कंप

Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was panic among the workers after seeing the tigress with two cubs
मझगईं। मझगईं रेंज के बल्लीपुर मार्ग पर गन्ना छीलने गए मजदूरों में दो शावकों संग बाघिन दिखने से हड़कंप मच गया। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर एक गोवंश को बाघ ने मार डाला था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर कस्बा के मोहल्ला झन्नापार निवासी रमेश, विनोद समेत अन्य मजदूर कस्बा की पीएचसी के पीछे से बल्लीपुर जाने वाले मार्ग से कुछ दूरी पर क गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहे थे। मजदूरों के अनुसार, करीब एक बजे के आसपास जगदीश के खेत की चकरोड पर एक बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई दी।
विज्ञापन

किसी तरह से वह वहां से जान बचाकर भागे और घर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इसी बल्लीपुर मार्ग पर कस्बा निवासी शरीफ अहमद के घर के पास एक गोवंश को बाघ ने मार दिया था। दो दिन पहले बघईया गांव में भी गाय की बछिया को मारने के बाद मटैहिया घाट पर बाघ ने नीलगाय को मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में बाघ को लेकर दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों व किसानों ने वन विभाग से जल्द बाघ से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिली है और मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा। ऐसे मामलों में ग्रामीणों को पहले से ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed