{"_id":"665647080c1e42568f09c048","slug":"there-was-no-water-in-nirmal-nagar-and-slum-since-five-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-120963-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्मल नगर और मलिन बस्ती में पांच दिन से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्मल नगर और मलिन बस्ती में पांच दिन से नहीं आया पानी
विज्ञापन
पानी आपूर्ति न होने से मोहल्ला निर्मलनगर में सूखी पड़ी टोंटी संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में निर्मलनगर और मलिन बस्ती की पेयजल आपूर्ति पांच दिन से बाधित है। शाम के समय करीब आधे घंटे रुक-रुककर पानी आता है। पानी की रफ्तार इतनी कम होती है कि दो से चार बाल्टी पानी ही लोगों को मिल पाता है। मलिन बस्ती में बने पानी सप्लाई पंप के पास भी लीकेज है। यहां लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
पालिका के जिम्मेदारों को निर्मलनगर में पाइपलाइन लीक होने की जानकारी तो है, बावजूद इसके पांच दिन गुजरने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। माया देवी ने बताया कि पानी की बहुत समस्या है। शाम के समय कुछ देर तक पानी तो आता है, लेकिन दो बाल्टी भरना भी मुश्किल हो जाता है। पानी की आपूर्ति मलिन बस्ती के पंप से की जाती है। शंभाजी ने भी पानी आपूर्ति न के बराबर होने की बात कही। जलकल अभियंता ने बताया कि लीकेज की वजह से समस्या है। लीकेज सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
पांच दिन से समस्या, दो दिन से नहीं आया पानी
मोहल्ला हाथीपुर-निर्मलनगर के गुड्डू ने बताया कि पांच दिन से पानी आपूर्ति बाधित है। दो दिन से पानी आया ही नहीं है। प्रदीप कुमार का कहना था कि लोग परेशान हैं और पालिका के लोग हाल भी नहीं पूछते। वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाली सीमा ने बताया कि पांच दिन से बहुत समस्या है। मंदिर के पास ही मलिन बस्ती में पंप बना है। यहां लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
पानी की समस्या, गंदगी की भरमार
हम लोगों को कई दिन से पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ले में गंदगी की समस्या भी है। नल खराब पड़े हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।- राजा
पांच दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। मुश्किल से कुछ देर पानी मिलता है। उसमें भी बाल्टी भरना मुश्किल होता है। सभी नल खराब पड़े हैं। इस गर्मी में पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।- विनोद कुमार