फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was no relief from sunlight, cold wave and thaw since morning

सुबह से खिली धूप, शीतलहर व गलन से नहीं मिली राहत

Sun, 30 Jan 2022 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
There was no relief from sunlight, cold wave and thaw since morning
बांकेगंज में रेलवे गेट पर छाई कोहरे की चादर। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में एक पखवाड़े से हो रही कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को सुबह से अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को गुनगुनी धूप में कंपकंपी से राहत मिली। हालांकि शाम होते आसमान में फिर से कोहरा छा गया और शीतलहर व गलन का प्रकोप शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक धूप निकलेगी, लेकिन ठंडक का असर बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

तराई में इस वर्ष ठंड ने लोगों को मकर संक्रांति के बाद कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया है। कोहरा, शीतलहर व गलन का सिलसिला अनवरत जारी है। ऐसे में अलाव व हीटर के सहारे लोग ठंड से बचने का इंतजाम कर रहे हैं। रविवार को सुबह से धूप खिली, तो लोगों को शीतलहर व गलन से राहत मिली। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार वार्ड से बाहर निकलकर धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

तो वहीं घरों से बाहर निकलकर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले तीन दिनों तक धूप खिलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी। शीतलहर व गलन का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे तराई के लोग, धूप न निकलने से हुई दिक्कतें
पलियाकलां। पूरे दिन धूप के दर्शन दुर्लभ हो गए। लोग घरों व दुकानों के बाहर अलाव तापते नजर आए। सुबह से भयंकर कोहरा, शीतलहर व ठंड से लोग परेशान दिखे। बाजार में भी ठंड के कारण सन्नाटा पसरा रहा। राहगीर व यात्रियों को ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलाव की व्यवस्था न होने से वह भी ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए। संवाद
सर्द हवाओं के बीच गलन बढ़ने से जन जीवन अस्त-व्यस्त
बांकेगंज। तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। सुबह कोहरे की चादर और दिन में छाए बादल के कारण ठंड के प्रकोप से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। लोग आग के सहारे बैठे नजर आए। वहीं ठंड के प्रकोप के चलते बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी। शाम होते ही ठंड फिर चरम पर पहुंच गई। संवाद

ठंड को बढ़िया बता रहे किसान
संसारपुर। दिन भर तेज ठंडी हवा चलती रही जिस से धूप की गर्माहट कम रही, फिर भी लोग दिन भर बैठ कर धूप का मजा लेते रहे। शाम होते ही सूर्यास्त होने के बाद तेज हवाओं के चलते ठंडक फिर बढ़ गई। किसान ठंड को फसल की पैदावार के लिए बढ़िया बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed