फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was immense happiness everywhere, the unborn took incarnation in the house-temple

चहुंओर छाईं खुशियां अपार, अजन्मा ने घर-मंदिर में लिया अवतार

Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was immense happiness everywhere, the unborn took incarnation in the house-temple
जिले भर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई जन्माष्टमी
विज्ञापन

मुड़िया महंत मंदिर में रात 12 बजे हुआ भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सोमवार देर रात 12 बजते ही जिले भर के मंदिर और घर घंटा घड़ियाल और शंखनाद के साथ नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के जयघोष के साथ गूंज उठे। चहुंओर बधाइयां गाई जाने लगीं। अनादि अनंत मुरलीवाले का जन्मोत्सव मनाने के लिए मुड़िया महंत मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर से लेकर घरों और कोतवाली में दिन भर तैयारियां की गईं। रात 12 बजते ही बाल गोपाल कृष्ण के जयकारे के साथ पूरा जिला गुंजायमान रहा। भक्तों ने विधि विधान से लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाकर प्रसाद वितरण किया गया।
मुड़िया महंत मंदिर, पुलिस लाइन एवं कोतवाली के मंदिर में सुबह से ही मुरली वाले का जन्मदिन मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं। उधर, घरों में भी सुबह से लोग कान्हा के जन्म की तैयारी करने में जुट गए। इसको लेकर बाजार में लोगों की चहल पहल बनी रही। महिलाओं ने जन्मोत्सव मनाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार करने के लिए वस्त्र, मोरपंख एवं प्रसाद के लिए खीरा, मिठाई खरीदी और नन्हे मुन्ने बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में सजाकर उन्हें भोग लगाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, रात होते ही मुड़िया महंत मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगने लगा। रात 12 बजते ही मंदिर से लेकर घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। हर तरफ जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो के जयकारे लगने लगे। मुड़िया महंत मंदिर में पुजारी पंकज कृष्ण शास्त्री ने विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन मंदिर में बंटा कान्हा के जन्म का प्रसाद
पुलिस लाइन स्थिति भगवान श्रीकृष्ण मंदिर को दिन भर सजाने संवारने का काम चलता रहा। मंदिर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। महिला आरक्षियों ने मंदिर परिसर में सुंदर रंगोली बनाई तो वहीं पुरुष आरक्षियों ने भगवान का शृृृंगार किया। उधर, अन्य आरक्षी कन्हैया के जन्म पर प्रसाद वितरण की तैयारियां करते रहे। शाम तक मंदिर रंग बिरंगी झालरों से जगमग हो उठा। रात 12 बजे विधिवत भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाकर प्रसाद बांटा गया।
कान्हा के जन्मोत्सव पर सजी कोतवाली
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा का प्रगट दिवस मनाने के लिए कोतवाली में शाम तक तैयारियां होती रहीं। कोतवाली पुलिस ने श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर से लेकर मेन गेट तक का विधिवत सजाया संवारा। रात 12 बजे भगवान का जन्मदिन मनाकर प्रसाद वितरण किया गया।
घरों में श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूलाया झूला
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पौराणिक शिव मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, ज्वाला मंदिर, कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर सहित मंदिरों को विद्युत लड़ियों से सजाया गया। हालांकि प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों पर रोक लगा दी है। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर झूला झुलाया बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा का स्वरूप रखकर लोगों का मन मोह लिया।
पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा शहरी, इंद्रानगर, किसान, काकूपुरियान, रंगरेजान, पांडेय बाबा आदि मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से झालरों से सजाया गया।
मझगईं। कस्बा के शिव मंदिर को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया। लोगों ने व्रत रखकर पूजा पाठकर सादगी के साथ श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। रात बारह बजे ही जय कन्हैयालाल की जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो गया। पुलिस चौकी में भी रोशनी की गई। नौगवां, बेला, कोठिया, भगवंतनगर, बल्लीपुर आदि गांवों में भी जन्मोत्सव मनाया गया।
ममरी। भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर थाना हैदराबाद के घर धनिया, मुंडा, विष्णु महेशपुर, अहमदनगर, जमुनहा, हरगोविंदपुर, सौखिया आदि स्थानों पर राधा कृष्ण बलदाऊ की आकर्षक झांकियां सजाकर बांके बिहारी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई जगह कीर्तन मंडल आदि कार्यक्रम हुए, जिसका सिलसिला आधी रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा भक्ति से लीलाधर की आरती कर पूजन किया और जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए।
कुएं का जीर्णोद्धार कर मनाई जन्माष्टमी
निघासन। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। कोतवाली समेत मंदिरों को सजाया गया और पूजा पाठ किया गया। उधर, गांव बौधिया में प्रधान मकसूद अली गुड्डू ने पुराने कुएं का जीर्णोद्धार किया। उसके बाद मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा पाठ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
जन्माष्टमी पर सजाई भव्य झांकियां
मोहम्मदी। कस्बे के न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। बच्चों ने स्कूल में सुंदर झांकियां सजाईं। स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल में बच्चों ने राधा कृष्ण, बांसुरी बजाते हुए कृष्ण, वसुदेव जी श्रीकृष्ण को यमुना पार ले जाते हुए आदि मन मोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। स्कूल के प्रबंधक शहनवाज खां ने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा नगर के अस्तल मंदिर, हनुमान मंदिर, नर्मदेश्वर नाथ मंदिर, छोटी देवी मंदिर, शिबाला मंदिर, राम-जानकी मंदिर, संतोष देवी मंदिर, और कोतवाली में मंदिर में, श्रीकृष्ण भगवान राधा रानी की झांकियां सजाई गईं। कोतवाली में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संभ्रांत लोगों के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed