फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was an altercation and uproar between the patient and the hospital operator

Lakhimpur Kheri News: तीमारदार और अस्पताल संचालक में कहासुनी, हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was an altercation and uproar between the patient and the hospital operator
महेवागंज। किसी बात को लेकर तीमारदार और अस्पताल संचालक में जमकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह समझौता करा दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती पत्नी को भीरा मार्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि सामान्य इलाज के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। शनिवार सुबह मरीज की छुट्टी कराने आए परिजन से किसी बात को लेकर अस्पताल संचालक से तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। कहासुनी के बीच मरीज के घर वालों ने गंभीर आरोप लगाए। नौबत हाथापाई की आती, इससे पहले किसी ने पुलिस को खबर की। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मामला शांत होने पर परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए। पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। अस्पताल संचालक मनीष ने बताया कि इलाज के पैसे मांगने पर मरीज के घर वाले बिगड़ गए थे। 11 हजार रुपये बाकी थे। पुलिस के समझाने पर सप्ताह भर में पैसे देने का वादा कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed