{"_id":"6a440153ac4f1eca3d068f5e","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-six-people-were-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178781-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
Tue, 30 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
घायल हरीश अहमद
ओयल। कस्बे में सरिया-सीमेंट की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तलवारें चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मोहल्ला शिवाला निवासी ऑटो चालक वाकर हसन पुत्र इकबाल हसन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह बस स्टैंड के पास स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान पर सीमेंटेड टिनशेड लादने गया था। ऑटो बैक करते समय दुकान पर बैठे हारिश से कहासुनी हो गई। आरोप है कि हारिश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वाकर वहां से चला गया।
करीब आधे घंटे बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के हारिश अहमद और मोहम्मद अलकशान पुत्र अनीस अहमद निवासी मोहल्ला कबाड़ियों टोला तथा दूसरे पक्ष के वाकर हसन पुत्र इकबाल हसन, आदिल पुत्र मुन्ना, फैजान पुत्र मुनिश और गुफरान हसन पुत्र इकबाल हसन निवासी मोहल्ला शिवाला घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और थाने ले गई।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि कस्बे में हाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद चिढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।