फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is still time left for the restoration of rail service between Mailani-Bahraich

मैलानी-बहराइच के बीच रेल सेवा बहाल होने में अभी वक्त बाकी

Sun, 21 Nov 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is still time left for the restoration of rail service between Mailani-Bahraich
रेल ट्रैक सुधारते रेलवे के श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एक माह पहले आई बाढ़ में बह गया था इस खंड का रेल ट्रैक
विज्ञापन

मैलानी। मैलानी-बहराइच रेलखंड पर भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच ट्रैक एक माह पहले आई बाढ़ में बह गया था। तभी से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। हालांकि एक साइट पर कटान को दुुरुस्त कर अब दूसरे साइट पर काम चल रहा है, लेकिन अब भी ट्रेन संचालन शुरू होने में वक्त लगेगा।
रेल प्रशासन ने मैलानी-बहराइच के बीच 25 नवंबर तक ट्रेन संचालन पुन: बहाल करने का एलान किया है, लेकिन कटान साइट पर अब भी काफी काम बाकी है। इसे देखते हुए 25 नवंबर तक ट्रैक फिट होने की उम्मीद न के बराबर है। लिहाजा 25 नवंबर के बाद भी इस रूट पर ट्रेनों का संचालन मुमकिन नहीं लग रहा।
विज्ञापन

सहायक मंडल अभियंता लाल बहादुर ने बताया कि रेलकर्मियों और निजी मजदूरों सहित करीब ढाई-तीन सौ आदमी काम में लगे हैं। मंडल मुख्यालय से और मंडलीय अफसर इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं, लेकिन काम अब भी काफी बाकी है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन होने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की ज्वाइंट रिपोर्ट से फिट होगा ट्रैक
मैलानी। कटान से बहे रेल मैटीरियल को भरने के बाद पटरी फिट की जाएगी। ट्रैक बनने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ ट्रैक संचालन के लिए फिट होने की सूचना संबंधित अफसरों को देंगेे। इसके बाद मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर ट्रैक का निरीक्षण कर अपनी ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करेगी। दोनों कटान साइट पर पॉवर और मालगाड़ी चलाकर ट्रायल होगा। इसके बाद ही मैलानी-बहराइच के बीच ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed