फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no pathologist in the district women's hospital, work is being done by LT.

Lakhimpur Kheri News: जिला महिला अस्पताल में नहीं पैथोलाॅजिस्ट, एलटी से चला रहे काम

Thu, 23 Oct 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
There is no pathologist in the district women's hospital, work is being done by LT.
जिला महिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। अस्पताल में लंबे समय से पैथोलॉजिस्ट का पद खाली है, जिसके कारण मरीजों को जांच संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि अस्पताल में विभिन्न जांचें लैब टेक्नीशियन (एलटी) के सहारे ही कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300-400 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां आने वाली प्रसूताओं के रक्त, मूत्र और अन्य जांचों के लिए सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा यहां के लैब टेक्नीशियन पर है। तकनीकी रूप से यह काम प्रशिक्षित पैथोलॉजिस्ट का होता है। ऐसे में एलटी द्वारा जांच व रिपोर्ट तैयार करना नियमों के विपरीत है, जिससे मरीजों को गलत रिपोर्ट मिलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों का कहना है कि कई बार रिपोर्ट की पुष्टि के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पैथोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
जिला महिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर शासन को पत्र लिखा जा चुका है। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों को समस्याएं नहीं होंगी।
डॉ. अमित कुमार गुप्ता, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed