फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no fertilizer in the committees, farmers are forced to buy from outside

Lakhimpur Kheri News: समितियों में खाद नहीं, किसान बाहर से खरीदने को मजबूर

Sun, 21 Jul 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
There is no fertilizer in the committees, farmers are forced to buy from outside
बेहजम। विकास क्षेत्र बेहजम की समितियों में पिछले एक सप्ताह से यूरिया उपलब्ध नहीं है। इस वजह से किसान महंगे दामों पर बाहर की दुकानों से खाद लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों को इस समय गन्ना और धान की फसलों के लिए खाद की जरूरत है। मौजूदा समय में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति अछनिया, साधन सहकारी समिति भूलनपुर और साधन सहकारी समिति गौरिया अंदापुर आदि में खाद उपलब्ध नहीं है। भूलनपुर समिति के सचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि डीएपी 100 बोरी उपलब्ध है, यूरिया नहीं है। अंदापुर साधन सहकारी समिति के एकाउंटेंट नवीन ने बताया कि कोई खाद उपलब्ध नहीं है। सागरिका के पैकेट हैं। साधन सहकारी समिति अछनिया की सचिव रंजना राठौर ने बताया कि 70 बोरी एनपीके उपलब्ध है, यूरिया खाद नहीं है। आरटीजीएस हो चुका है। रैक लगेगी, तब खाद आएगी। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव रामपारस प्रजापति ने बताया कि खाद जल्दी आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed