{"_id":"61ddd473fed5a138ad209be3","slug":"there-is-no-fertilizer-in-chhatipur-farmer-service-cooperative-society-for-a-month-lakhimpur-news-bly472242264","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीपुर किसान सेवा सहकारी समिति में एक माह से खाद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीपुर किसान सेवा सहकारी समिति में एक माह से खाद नहीं
विज्ञापन
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम छत्तीपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति ग्रंट नंबर 18 पर पिछले एक माह से खाद न मिलने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों को गेहूं की फसल बुआई में फॉस्फेटिक खाद की जरूरत है। उनका कहना है कि समय से खाद न मिल पाने के कारण बुआई पिछड़ रही है। इधर, अगैती बोए गए गेहूं में पहली सिंचाई हो जाने पर किसान निजी दुकानों से मनमानी कीमतों पर खाद खरीदने पर मजबूर हैं।
किसान भाई लाल शर्मा, वीरेंद्र पाल वर्मा, प्रदीप दीक्षित, अरविंद यादव, बादाम सिंह यादव, रामनरेश राजपूत आदि ने बताया कि समिति पर खाद एक माह से उपलब्ध न होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी ओर महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है जिसमें शुद्धता की शत प्रतिशत गारंटी भी नहीं होती है।
जिला सहकारी बैंक शाखा संसारपुर के प्रबंधक शंभू शरण ने बताया कि समिति के एमडी पवनेश कुमार का ट्रांसफर जलालपुर समिति के लिए हो गया है और जलालपुर समिति के एमडी शिवांशु वर्मा का ट्रांसफर छत्तीपुर स्थित समिति पर हुआ है। शिवांशु वर्मा को चार्ज न मिल पाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष डोरे लाल वर्मा ने बताया बुधवार तक ट्रांसफर होकर आए एमडी को चार्ज दिलवा दिया जाएगा। एक-दो दिन में खाद की उपलब्धता सुचारू हो जाएगी। समिति के संचालक गोवर्धन लाल गुप्ता ने बताया कि समिति के एमडी के ट्रांसफर हो जाने के कारण उनके हस्ताक्षर अमान्य होने के कारण समिति पर खाद नहीं आ पा रही है। इस समस्या के निदान के लिए संचालक मंडल प्रयासरत है।