फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is love between Irshad and Gauri like Krishna-Yashoda.

Lakhimpur Kheri News: इरशाद और गौरी के बीच है कृष्ण-यशोदा जैसा प्यार

Tue, 06 Feb 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is love between Irshad and Gauri like Krishna-Yashoda.
दुधवा में महावत के साथ लेटी नन्हीं ह​थिनी दुर्गा।
बांकेगंज। बिजनौर से नजीमाबाद जंगल से रेस्क्यू कर दुधवा लाई गई हथिनी गौरी और महावत इरशाद के बीच कृष्ण-यशोदा जैसा प्यार है। दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर बेस कैंप में पल रही गौरी महावत इरशाद के साथ खेलती है। गोद में सिर रखकर सो जाती है।
विज्ञापन

तीन माह की हथिनी गौरी चार माह पहले बिजनौर के जंगल में अपनी मां से बिछड़ गई थी। बिजनौर के वनकर्मियों ने उसे रेस्क्यू किया था। बाद में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने उसे पालन पोषण के लिए दुधवा भेज दिया था। 12 अक्टूबर की रात्रि नवरात्र से पूर्व दुधवा आने के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा और दुधवा डीडी डॉ. रंगाराजू टी ने इसका नाम गौरी रखा था। दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में प्रशिक्षित महावत इरशाद को इस हथिनी की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

गौरी महावत से इतना घुल मिल गई है कि वह इरशाद के साथ खेलती-कूदती है। उनके हाथ से ही खाना खाती है। इरशाद के कंधे पर सूंड़ रखकर अपना प्यार जताती है। गुनगुनी धूप में उनकी गोद में सिर रखकर सो जाती है। जैसे बच्चे सोते हैं एक हाथ महावत के ऊपर रखकर सोती है। इन दोनों के बीच ममता भरा प्यार देख लोग भावुक हो उठते हैं। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि जंगल सफारी का आनंद लेने आने वाले सैलानी खासकर उनके बच्चे गौरी के साथ सेल्फी भी लेकर काफी उत्साहित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed