फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is commotion and anger in the case even after the complaint

Lakhimpur Kheri News: तहरीर के बाद भी मुकदमे में हीलाहवाली, आक्रोश

Sat, 12 Oct 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
There is commotion and anger in the case even after the complaint
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोआपरेटिव बैंक में डेलीगेट चुनाव के दौरान सदर विधायक की पिटाई की घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। कार्रवाई न होने से विधायक समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देरशाम सदर विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सहित आधा दर्जन नामजद करते हुए करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। दूसरे पक्ष की ओर से भी छेड़खानी और रुपये छीनने की तहरीर दी गई थी। किसी भी तहरीर पर अभी रिपोर्ट नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार रही है।
विज्ञापन

किस पर करें कार्रवाई, असमंजस में प्रशासन
36 घंटे के बाद विधायक और व्यापारी की ओर से मारपीट किए जाने, सोने की चेन लूट लेने की तहरीर दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। सूत्र बताते हैं कि दोनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में लखनऊ से हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई हो सकेगी। अधिकारी पार्टी के शीर्ष नेताओं और उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed