फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is abundance of illegal vehicles, lives of passengers are at risk

Lakhimpur Kheri News: डग्गामार वाहनों की भरमार, जोखिम में यात्रियों की जान

Sat, 07 Jun 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is abundance of illegal vehicles, lives of passengers are at risk
भीरा मार्ग पर डग्गामार वाहन से जाती सवारियां। स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। जिले में डग्गामार वाहनों की भरमार है। चेकिंग के बाद भी डग्गामार पर रोक नहीं लग पा रही। जनपद के धौरहरा, मैगलगंज, गोला, निघासन, नकहा, पलिया, गोला आदि मार्गों पर सुबह से देर रात तक डग्गामार वाहन सवारियों को लाने-ले जाने का काम करते हैं। डग्गामार वाहनों से यात्रियों की जान खतरे में रहती है, बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

आठ सीटर वाहन में चालक 12 से 15 सवारियां भरकर फर्राटा भरते हैं। वहीं 35 सीटर निजी बसों में 50 से 60 सवारियां बिठाई जा रहीं हैं। प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी परिवहन निगम के अफसरों के साथ ही जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई रोक नहीं।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए भले ही शासन गंभीर है, लेकिन जिलास्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई देती। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर मुख्यालय से सिसैया तक पुलिस विभाग की आठ चेक पोस्ट हैं। परिवहन व पुलिस सुबह-शाम वाहनों की जांच करती दिखती है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ दो पहिया वाहन या फिर ई-रिक्शा तक ही सीमित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि मुख्यालय से सिसैया तक बड़ी संख्या में डग्गामार मानक से अधिक सवारियां लेकर दौड़ते हैं। बड़ी संख्या में मैजिक, निजी बसें, ईंट भरी ट्रॉलियां, ट्रक पर कोई खास कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। गोला, फूलबेहड़, नकहा मार्ग पर भी डग्गामार की भरमार है। सुबह छह बजे से डग्गामार दौड़ने लगते हैं, जो देर शाम तक बेरोकटोक चलते हैं। हाईवे पर ई-रिक्शा भी नियमों की अनदेखी कर दौड़ रहे हैं।

माल वाहन से भी ढोई जाती हैं सवारियां
जिले में डग्गामार वाहन की भरमार तो है ही साथ ही माल वाहनों से भी सवारियों को लाने ले जाने का काम किया जाता है। माल वाहन से सवारियों को ले जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वाहन का पीछे का हिस्सा सवारियों से भरा था। किसी कार चालक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। यह वीडियो भीरा मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने उस वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

फील्ड में रहकर वाहनों की चेकिंग करते हैं। रोजाना चार से पांच या इससे भी अधिक वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई की जाती है। डग्गामार वाहनों पर काफी अकुंश लगा है। -डॉ. कौशलेंद्र, प्रवर्तन अधिकारी


डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। काफी हद तक रोक भी लगी है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा। सभी स्कूलों से वाहनों के फिटनेस के प्रमाणपत्र लिए जा रहे हैं। -अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed