फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are 355 tigers in all national parks of Nepal

नेपाल के सभी नेशनल पार्क में हैं 355 बाघ

Sat, 30 Jul 2022 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
There are 355 tigers in all national parks of Nepal
विश्व बाघ दिवस पर की गई बाघों की संख्या की घोषणा
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में विश्व बाघ दिवस पर चौथी राष्ट्रीय बाघ गणना के नतीजों की घोषणा की गई। नेपाल के सभी नेशनल पार्कों में बाघों की संख्या 355 बताई गई है।
सन 2010 में बाघ संरक्षण पर हुए कार्यक्रम के दौरान भारत और नेपाल समेत 13 देशों ने 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने की बात रखी थी। उस वक्त नेपाल में बाघों की संख्या 121 थी। 2022 तक बाघों की संख्या 250 करने का लक्ष्य रखा गया था। इसको लेकर बाघ संरक्षण शुरू कर दिया गया था। सन 2013 में बाघों की संख्या यहां 198 पहुंच गई। 2018 में यह संख्या 235 पर पहुंच गई। लक्ष्य से मात्र 15 संख्या ही दूर रह गई थी। उधर, 2022 में हुई बाघों की संख्या का आंकड़ा विश्व बाघ दिवस पर शुक्रवार को सामने लाया गया।
विज्ञापन

काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने बताया कि बाघ की गणना का कार्य नवंबर में शुरू हुआ था जो कि मार्च में संपन्न हुआ था। इसमें नेपाल के पांच राष्ट्रीय पार्क में चितवन व बर्दिया में 125-125 बाघ मिले हैं। पर्सा पार्क में 41, शुक्लाफांटा में 36 व बांके निकुंज पार्क में 25 बाघों समेत नेपाल के सभी पार्कों में बाघों की संख्या 355 पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed