फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Then trapped former SP chief constituency

...फिर फंसे सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष 

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
... Then trapped former SP chief constituency
नेता
शिक्षकों ने विधायक से की मुलाकात, नाराजगी जाहिर की
विज्ञापन

15 अगस्त को सार्वजनिक मंच से रकेहटी के पूर्व प्रधान और सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने शिक्षकों के संबंध में गलत बयानबाजी की थी। इससे नाराज शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक केजी पटेल से मिलकर नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने नाराज शिक्षकों को शांत कराते हुए उनकी तरफ से माफी मांगकर उन्हें शांत कराया। इसके पहले वह आंगनबाड़ी वर्कर्स पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। 

सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और रकेहटी के प्रधान ज्वालाप्रसाद गुप्ता को रकेहटी के ही प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त को मंच पर भाषण देने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर सभी शिक्षक नाराज हो गए। शिक्षकों ने कस्बे के बीआरसी कार्यालय पर एक बैठक की। बैठक के बाद सभी शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रूपसिंह यादव और बीआरसी बलविंदर सिंह की अगुवाई में विधायक केजी पटेल से शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर मिले और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों को शांत कराया। इस दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष रूपसिंह यादव, श्यामकिशोर मौर्या, प्रेमचंद पटेल, दिलीप कुमार, रामानंद, निर्मल चतुर्वेदी, शैलेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार, विनोद मौर्य तथा वेद प्रकाश मौर्य सहित करीब 250 शिक्षक मौजूद रहे। बतादें कि इसके पहले भी ज्वाला प्रसाद ने आंगनबाडी वर्कर के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी। उसके दूसरे दिन उन्होंने सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उधर ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताते हुए राजनीति के चलते फंसाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed